Friday, November 22, 2019

कैसे कहें (Kaise kahen)

कैसें कहें, कैसें कहें, कैसे कहें,

कैसें कहें की अपना बना लो मुझे,
बाहों मैं अपनी समा लो मुझे,

बिन तुम्हारे, एक पल भी अब, काटता नहीं,
तुम आओ, मुझी से चुरालो मुझे,

मेरी सबसे, गहरी ख़्वाहिश हो पूरी,
तुम अगर पास अपने बुला लो मुझे,

ये कैसा नशा हे जो बहका रहा है तुम्हारा मुझे,
आओ और संभालो मुझे,

नाजाने फ़िर कैसे गुज़रेगी ये ज़िंदगानी,
अगर अपने दिल से कभी, तुम निकालो मुझे
अगर अपने दिल से कभी तुम निकालो मुझे,
निकालो मुझे.






Written by- 
©Ashwini Chaudhary

1 comment: